
Transfer: जेल विभाग में तबादले, हटाई गई केंद्रीय जेल इंदौर की अधीक्षक, कई उप और सहायक अधीक्षक हुए इधर-उधर
भोपाल: Transfer: जे विभाग में कई अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। केंद्रीय जेल इंदौर की अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर को हटा दिया गया है। उन्हें जेल मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर जेल मुख्यालय भोपाल से दिनेश नरगावे अब केंद्रीय जेल इंदौर के नए अधीक्षक बनाए गए हैं।
राज्य शासन में इसके अलावा आज कई उप और सहायक अधीक्षक के भी तबादला आदेश जारी किए हैं।






