
Trees Planted for Environmental Conservation : लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर गुलाब चक्कर में 50 से अधिक पौधे रोपे!
Ratlam : शहर के कालिका माता क्षेत्र स्थित नवश्रृंगारीत ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में मंगलवार को बी आर म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक एवं संचालक हरीश गेहलोत तथा उनकी टीम के सदस्यों ने गुलाब चक्कर उद्यान परिसर में 50 से अधिक प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गेहलोत ने बताया कि एक और गुलाब चक्कर में संगीत, योग प्राणायाम तथा अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होती रहती हैं और यहां लगाए गए पौधे रोपित करने का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता संदेश देना है ताकि यहां की सुंदरता में चार-चांद लगें, उन्होंने बताया कि हम लोग पौधे रोपित करने के बाद इनकी देखभाल हेतु कटिबद्ध हैं और जब तक इनका पेड़ का स्वरूप नहीं होता है हम और हमारी टीम इनकी देखभाल में जुटे रहेंगे, पौधों को रोपित करने में समाजसेवी आशीष मिश्रा, अश्विन कुमार शुक्ला, नामेन्द्र खरे, महेंद्र शर्मा, सेरिश फातिमा, हेमलता गेहलोत तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे!





