द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर आदिवासी समाज में हर्ष

द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर आदिवासी समाज में हर्ष

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को एनडीए का प्रत्याशी बनाए जाने पर आदिवासी समाज में हर्ष व्याप्त है।

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय सचिव कल्याणसिंह डामोर ने बताया कि एकता मंच द्वारा तीन माह पूर्व आदिवासी राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवन्त दरबार व उनके पदाधिकारियों द्वारा आदिवासी को राष्ट्रपति बनाने की मांग की गई थी। जो प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पूरी कर दी गई। इस उम्मीदवारी पर देश के 10 करोड़ आदिवासियो में हर्ष व्याप्त है। गुरूवार को राजगढ़ नाका पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकता मंच के कार्यकर्ताओ ने हर्ष खुशी व्यक्त कि। इस दौरान रमेश भाबोर, हुमा मेड़ा, राकेश भूरिया, मंशु निनामा, कमलेश निनामा, प्रकाश मेड़ा, मेथला भूरिया, विनोद भूरिया, रामसिंह भाबोर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

9ca198c0 05ab 4579 ace6 2dd052d70063
Bhil Academy High Secondary School
Author profile
श्याम त्रिवेदी

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं! इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है! समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है! राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं! मीडियावाला के झाबुआ-आलीराजुपर के ब्यूरों चीफ है!