Tricolor Bike Rally : इंदौर पुलिस की ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान’ का शुभारंभ, एडिशनल कमिश्नर ने ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाई!

301

Tricolor Bike Rally : इंदौर पुलिस की ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान’ का शुभारंभ, एडिशनल कमिश्नर ने ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाई!

पुलिसकर्मियों ने बाइक पर हाथों में तिरंगा लेकर, जनजागरूकता के लिए तिरंगा यात्रा निकाली!

Indore : देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए और स्वतंत्रता का ये महापर्व स्वच्छता का भी पर्व बने। इसी को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने और उन्हें देश की आजादी व स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान’ का आयोजन 11 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 08 11 at 13.34.58

इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पुलिस आयुक्त (नगरीय) इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान’ के सेल्फी पॉइंट का फीता काटकर व तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इस अभियान का शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2025 08 11 at 13.35.13

बाइक रैली में इंदौर के डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी की उपस्थिति में कई थाना प्रभारियों सहित 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भाग लेंगे। ये अपने दोपहिया वाहनों पर और हाथ में तिरंगे थामकर, पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया से राजवाड़ा तक ये जागरूकता रैली निकालेंगे। सभी को ये संदेश दिया कि, हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, अस्मिता और गौरव के प्रतीक तिरंगे को स्वयं एवं अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर अपने घरों पर पूरे गर्व व सम्मान के साथ फहराएं और पूरे हर्षोउल्लास और स्वच्छता का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पर्व मनाएं।

यह ‘तिरंगा यात्रा’ पलासिया से शुरू होकर, घंटाघर चौराहा, रीगल चौराहा होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त हुई। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने देश प्रेम के नारों के साथ लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये जागरूकता यात्रा पूरे जोश उत्साह के साथ निकाली गई और लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं।