MP में जोर शोर से चलेगा अभियान हर घर तिरंगा (Tricolor Campaign), CM चौहान ने की समीक्षा

जिला कलेक्टर्स से चर्चा कर दिए निर्देश

670

MP में जोर शोर से चलेगा अभियान हर घर तिरंगा (Tricolor Campaign), CM चौहान ने की समीक्षा

भोपाल:MP में जोर शोर से चलेगा अभियान हर घर तिरंगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इस संबंध में एक समीक्षा बैठक की।

हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं।

बैठक में सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, पीएस संस्कृति, पीएस जनसंपर्क सहित सीएमओ के अधिकारी, जिला कलेक्टर एसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पीएस संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रजेंटेशन दिया।

प्रजेंटेशन में अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य बताए गए।

मध्यप्रदेश में कुल 1.52 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित।

स्थानीय स्तर पर 1.2 करोड़ तिरंगे बनाने का कार्य जारी है।

सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं भी जुटी हैं तिरंगा बनाने में।

लगभग 50 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलेंगे।

अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए है और 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए हैं।

प्रदेश के समस्त जिला में तिरंगा वितरण के लिए अभी 36 हजार वितरण केन्द्र बनाए गए हैं।

प्रचार प्रसार के लिए केंद्र शासन की harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते है और वहां से सर्टिफिकेट ले सकते है

प्रदेश शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी, इसकी शुरुआत जल्द हो जायेगी

*मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में क्या कहा*

आजादी के अमृत महोत्सव के अभियान का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश का संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा

राष्ट्रभक्ति की भावना का कार्यक्रम है।

अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाए।

धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करने के लिए कहे।

सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए जुटे।