TS Singh Dev: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने अपने शरीर के अंगों का दान करने का संकल्प लिया

131

TS Singh Dev: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने अपने शरीर के अंगों का दान करने का संकल्प लिया

विनोद काशिव की रिपोर्ट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने अपने शरीर के अंगों का दान करने का संकल्प लिया है। मृत्यु के बाद उनकी किडनी, लीवर, दोनों आंख समेत अन्य अंगों का दान किया जाएगा।

टीएस सिंहदेव ने कहा, मेरी इच्छा है कि मृत्युपरांत मेरे शरीर का अंग किसी के काम आ सके।

WhatsApp Image 2024 08 29 at 19.43.53

बता दें कि त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव का जन्म 31 अक्टूबर 1952 को हुआ है। उन्हें टीएस सिंह देव या टीएस बाबा के नाम से भी जाना जाता है। वे जून 2023 से दिसंबर 2023 तक छत्तीसगढ़ के पहले उप मुख्यमंत्री रहे। टीएस सिंहदेव को सरगुजा का राजा माना जाता हैं, जिसका मुख्यालय अंबिकापुर में है। वह सरगुजा की गद्दी पर बैठने वाले अंतिम शासक हैं।