Two Awards in Cyber ​​​​Security : डॉ वरुण कपूर को दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार

साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में World Book of Records (London) में नाम दर्ज

673

 

Indore : साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ वरुण कपूर को हाल ही में दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। उन्हें ख्याति प्राप्त संस्था ‘International Association of Scientist and Researcher द्वारा विज्ञान के विस्तार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय संस्था Centre for Research on Cyber Intelligence and Digital Forensics (CRCIDF) ने भी ‘राष्ट्रीय साइबर पुरस्कार 2021’ में उत्कृष्ट जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया। ये दोनों अवार्ड साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

‘रुस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर’ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ वरुण कपूर साइबर के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। लगभग 11 साल के दौरान अध्ययन, शोध, अन्वेषण, जागरूकता और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में डॉ वरुण कपूर ने महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके कार्यों को भारत ही नहीं, पूरे विश्व में सराहना मिली। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया है। साइबर सुरक्षा, जागरूकता के विस्तार के क्षेत्र में इनके पृथक पृथक विश्व रिकॉर्ड World Book of Records, London में दर्ज हुए।

डॉ वरुण कपूर ने साइबर सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में 523 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, कार्यशाला और वेबीनार लिए हैं। इनमे परोक्ष रूप से 4 लाख से ज्यादा लोगों को जागरुक किया गया। उनके द्वारा Black Ribbon Initiative अभियान के साथ साथ The Black palm नामक अभियान भी चलाया गया। इसमें देशभर के 5 हजार से ज्यादा पुलिस, अर्ध शासकीय बल व सेना के अधिकारियों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। यह भी एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा कई राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में भी व्याख्यान दिए जाते हैं और राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों में नियमित लेख भी प्रकाशित होते हैं।            IMG 20211218 WA0117

उनके द्वारा साइबर सुरक्षा, उपकरणों के उपयोग व सोशल मीडिया के विस्तार पर कई शोध किए गए। यह शोध राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जनरल में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ कपूर ने कई विशेष योजनाएं भी इस क्षेत्र में चलाई, जिनमें पर्यावरण व वन्यप्राणी संरक्षण में तकनीकी के उपयोग की योजना Cyber claw प्रमुख है। उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी उन्हें मिले हैं। साथ ही प्रोजेक्ट Cy-cops साइबर सुरक्षा, शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा एक प्रभावी योजना चलाई जा रही है।

उनके इन उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें कई पूर्व में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व ख्याति प्राप्त संस्था ‘International Association of Scientist and Researcher द्वारा विज्ञान के विस्तार हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है जो कि एक गर्व का विषय है। इसके बाद राष्ट्रीय संस्था Centre for Research on Cyber Intelligence and Digital Forensics (CRCIDF) द्वारा भी राष्ट्रीय साइबर पुरस्कार 2021 में उत्कृष्ट जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये दोनों अवार्ड साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन दोनों अवार्ड डॉ वरुण कपूर की बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।