Two Cases of Religious Conversion : धर्म परिवर्तन के 2 मामले दर्ज, मौलवी ने हिंदू लड़कियों का धर्म बदलाया, दूसरे मामले में इसाई बनाने का दबाव!

मौलवी पर झाड़फूंक के बहाने अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगा, मामला दर्ज!

78

Two Cases of Religious Conversion : धर्म परिवर्तन के 2 मामले दर्ज, मौलवी ने हिंदू लड़कियों का धर्म बदलाया, दूसरे मामले में इसाई बनाने का दबाव!

Gazipur (UP) : जिले के बरेसर थाना क्षेत्र में एक मौलवी पर झाड़-फूंक के बहाने हिंदू महिलाओं के धर्म परिवर्तन और उनके साथ अश्लील हरकत का आरोप लगाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मौलवी ने कई महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें अपनी सेवादार बनाकर रखा है। दूसरा मामला कोशांबी का है जहां एक महिला ने बेटे के ससुरालवालों पर इसाई बनने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।

पीड़ित महिला का आरोप है कि मौलाना अपने दरबार में धर्मांतरण का काम लगातार कर रहा है। उसके ससुराल वालों की माटा ग्राम निवासी मौलवी शान अहमद के दरबार में आस्था थी। वे लोग इसके यहां आते-जाते थे। उसे भी झाड़फूंक के लिए उसका पति यहां बीते मार्च में लाया था। मौलवी ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। साथ ही आरोपी ने माटा गांव स्थित अपने किलेनुमा मकान में उसके साथ झाड़फूंक के नाम पर अश्लील हरकत की कोशिश की।

जब वो असफल रहा, तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़िता बचकर अपने पिता के घर चली आई। जब घर वालों ने उसे हौसला दिया तो 4 अक्टूबर को उसने पुलिस के पास इसकी शिकायत की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मौलवी दस से बारह हिंदू लड़कियों और औरतों का धर्म परिवर्तन कराके उन्हें अपनी सेवादार बना रखा है। गाजीपुर में धर्म परिवर्तन के इस मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर मौलवी शान अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शरू कर दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

बेटे के ससुराल वालों इसाई बनाने का आरोप

कौशांबी में एक महिला ने बेटे के ससुरालवालों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस को बताया है कि उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामला करारी थाना क्षेत्र का है। यहां की महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी करीब चार साल पहले हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पता चला कि बेटे के ससुरालवाले ईसाई धर्म अपनाए हुए हैं। बेटे का ससुर थाने का चौकीदार व चंगाई सभा का सक्रिय सदस्य है।

वे अपनी बेटी व ससुरालियों को हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। इंकार कर दिया तो आरोपी ने फर्जी मुकदमे में फंसाने और गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत करारी थाने में की है। करारी थाने के थाना प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।