भारत के दक्षिण में दो चक्रवात सक्रिय,बंगाल, उड़ीसा, झारखंड को खतरा

466

भारत के दक्षिण में दो चक्रवात सक्रिय,बंगाल, उड़ीसा, झारखंड को खतरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

इस समय भारत के दक्षिण दिशा में पूर्व और पश्चिम में दो चक्रवात सक्रिय हैं। इसमें पश्चिम चक्रवात का खतरा टल गया है। यह चक्रवात पूर्व अनुमान के अनुसार अरब सागर की ओर बढ़ता जा रहा है। भारत के दक्षिण पूर्व में बना चक्रवात बंगाल की खाड़ी से उठता हुआ उड़ीसा झारखंड के तटीय इलाकों को भिगोकर बंगाल में हंगामा कर सकता है। अभी इसकी दिशा निर्धारित नहीं है लेकिन बहुत संभावना है यह भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को प्रभावित करेगा।

 

पश्चिम विक्षोभ के चलते राजस्थान के उत्तर पूर्वी क्षेत्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कश्मीर में बादल छाएंगे। इन इन राज्यों में बारिश की भी संभावना रहेगी।

 

मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हल्के बादल पश्चिम और मध्य दिशा में छाएंगे।