शराब पीते तींछा फॉल में इंदौर के 2 लोग डूबे

52

शराब पीते तींछा फॉल में इंदौर के 2 लोग डूबे

महू से दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

महू। इंदौर जिले में महू के पास तींछा फॉल में शराब पीने के दौरान अचानक पैर फिसलने से दो लोगों के डूबने से मौत हो गई।

30 संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिमरोल, महू के अंतर्गत अभिनय पाठक निवासी विजय नगर की सूचना पर ज्ञात हुआ कि तींछा फॉल में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।

थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार मृतक अशोक पिता शंकरलाल उम्र 35 साल नि. ग्राम रलायता थाना गौतमपुरा इंदौर और सुमित नि. राजीव आवास विहार इंदौर है।

घटना दिनांक 7/3/26 रात्रि 3/4 बजे के बीच की बताई जा रही है।

सूचनाकर्ता अभिनव पाठक द्वारा बताया गया कि वे दोनों मृतकों सुमित और अशोक के साथ तींछा फाल आए थे। फाल की गहरी खाई किनारे बैठकर शराब पीने के दौरान अचानक पैर फिसलने से अशोक और सुमित दोनों खाई में गिर गए, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई।