WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Two Meetings of BJP Tomorrow : भाजपा की दो बड़ी बैठक कल, कई मामलों पर चर्चा होगी!

पार्टी के सभी पदाधिकारी, अध्यक्ष, CM और मंत्री भी शामिल होंगे!

Bjp Membership Campaign

Two Meetings of BJP Tomorrow : भाजपा की दो बड़ी बैठक कल, कई मामलों पर चर्चा होगी!

Bhopal : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कल गुरुवार को दो महत्वपूर्ण बैठक होंगी। इन बैठकों में चुनाव से संबंधित कई चर्चाएं होगी और फैसले किए जाएंगे। इसके अलावा भी कई अन्य मामलों पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे। इन बैठकों में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी और केंद्र में मंत्री भी भाग लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सभी सांसद, मंत्री और विधायकों की संयुक्त बैठक शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव खासतौर से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

इससे पहले सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और बूथ प्रबंधन से जुड़े जिलों के प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा के विशेष अभियान, बूथ प्रबंधन और नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को सफल बनाने का एजेंडा आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ का प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को होता है। इस महीने का आखिरी रविवार 30 अप्रैल को है। उस दिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो रहे हैं।