मध्य प्रदेश के दो विधायकों ने सरकार से मांगी सुरक्षा

669
MLA

भोपाल: भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा और कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेढा ने सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। दोनों ही विधायक बुधवार को विधानसभा में आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद से ही दोनों ने एक दूसरे से अपने आप को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

पांची लाल मेडा ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है। वे आरोप लगाया कि वे कारम डेम और पोषण आहार का मामला सदन में उठा रहे हैं, इसलिए उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने भाजपा विधायक से अपनी जान को खतरा बातते हुए कहा कि या तो उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाए या फिर पीएसओ भी छीन लिया जाए। विधानसभा में सुनवाई नहीं हुई तो राज्यपाल के पास जाऊंगा।

मेडा ने कहा कि विधायक उमाकांत शर्मा के कहने पर उन्हें विधानसभा सचिवालय नोटिस देना चाह रहा है। पाची लाल मेडा मीडिया के बात करते हुए रोने भी लगे थे।
इधर उमाकांत शर्मा विधानसभा में अध्यक्ष गिरीश गौतम के सामने बेल में पहुंच गए। उन्होंने इस दौरान अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। जिस पर कांग्रेस ने गृह मंत्री को इस्तीफा देने की मांग कर दी। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन के अंदर की सुरक्षा का जिम्मा गृह मंत्री का नहीं है।