WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Two Patwaris Suspended : सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 2 पटवारी निलंबित!

कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने पर सख्त कदम उठाया!

Two Patwaris Suspended : सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 2 पटवारी निलंबित!

Indore : जिले के दो पटवारियों को वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत की गई है।

एक मामला तहसील राऊ के पटवारी चेतन उपाध्याय का है, जिन्होंने शुक्रवार को व्हाट्सऐप ग्रुप में वरिष्ठ अधिकारी पर दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी की। यह कृत्य सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन माना गया, जिसके चलते उन्हें निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय, इंदौर निर्धारित किया गया है। दूसरा मामला तहसील सांवेर के पटवारी धर्मेन्द्र गुप्ता का है। उन्होंने भी उसी दिन व्हाट्सऐप ग्रुप में वरिष्ठ अधिकारी के विरुद्ध अनुचित टिप्पणी की। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वही मुख्यालय आवंटित किया गया है।

पढ़ना जारी रखें

IMG 20250531 WA0040

IMG 20250531 WA0041

दोनों निलंबित अधिकारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।