Two Roads Become One-Way : आज से MG रोड और जवाहर मार्ग पर संभलकर जाएं! 

आज से दोनों रास्तों पर वन-वे के संकेतक लग गए!

529

Two Roads Become One-Way :आज से MG रोड और जवाहर मार्ग पर संभलकर जाएं! 

Indore : शहर के मध्य के दो प्रमुख मार्गों राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में कल 8 जनवरी से बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री एवं नंदलालपुरा से लेकर राजमोहल्ला तक के मार्ग को एकांगी मार्ग (वन वे) किया जा रहा है। एकांगी मार्ग होने के बाद वाहन चालक बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की तरफ आ सकते हैं, वही नंदलालपुरा से राज मोहल्ला की तरफ जा सकते हैं।

जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से नंदलालपुरा तक की 1.8 किमी लंबी और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें वन-वे हो जाएंगी। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा लिंक रोड (छोटी सड़कें) जोड़ती हैं। इन लिंक रोड पर सामान्य आवाजाही हो सकेगी। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बिगड़ते यातायात को देखते हुए यह जरूरी था।

IMG 20240107 WA0105

महापौर ने कहा कि बड़े शहरों की ट्रैफिक मॉनिटरिंग में वन-वे बहुत मददगार होता है। ऐसे में इंदौर शहर के ट्रैफिक सुधार के लिए जवाहर मार्ग और बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा पुल तक के दोनों मार्गों को वन-वे किया जाएगा। इससे यातायात आसान होगा। इस बदलाव से मध्य क्षेत्र में लोगों को नया अनुभव होगा। महापौर के अनुसार जहां अल्टरनेटिव रोड का ऑप्शन है, वहां हम यह अभियान शुरू कर रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं।

सुबह 10 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उक्त व्यवस्था के डायवर्सन में उपस्थित रहेंगे। आज पुलिस परेड ग्राउंड डीआरपी लाइन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात अरविंद कुमार तिवारी द्वारा यातायात व्यवस्था में लगने वाले बल को दिशा निर्देश दिए।