Weather’s U Turn : महाकाल की नगरी में मौसम का यू टर्न, दोपहर में तेज बारिश!

बारिश ने किसानों की नींद उड़ाई, फसलों को नुकसान होने का अंदेशा!

453

Weather’s U Turn : महाकाल की नगरी में मौसम का यू टर्न, दोपहर में तेज बारिश!

उज्जैन से सुधीर नागर की रिपोर्ट 

 

Ujjain : देशभर से महाकाल और मंगलनाथ मंदिर आने वाले भक्तों के लिए मौसम राह में रोड़े डाल रहा है। प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन में मंगलवार को मौसम ने यू-टर्न ले लिया। रात का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 19° पर आ गया। लेकिन, मावठा गिरने से मौसम में ठंडक घुल गई। दोपहर के वक्त भी सुबह जैसा नज़ारा था।

आज सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दोपहर करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर एक बजे तेज बारिश ने सावन की याद दिला दी। हालांकि यह कुछ देर ही हुई। मौसम विभाग मावठा गिरने की चेतावनी पहले ही दे चुका था। मंगलवार को हल्की बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी। मावठे से फसलों को नुकसान होने का अंदेशा है।

IMG 20221213 WA0035

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ आरपी गुप्त ने बताया न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया जो रविवार को 17 डिग्री पर था। आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

8 दिसंबर की रात सबसे ठंडी 

इस मौसम में 8 दिसंबर की रात सबसे ठंडी रही। इस रात तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया था। इस हिसाब से अब तक 10 डिग्री तापमान बढ़ गया है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष दशरथ पंड्या ने बताया अभी कहीं कहीं बारिश हुई है। ज्यादा होने से फसलों को नुकसान हो सकता है।

मंगलनाथ में भक्तों की भीड़

मंगलनाथ मंदिर और पास ही, अंगारेश्वर मंदिर में देशभर के श्रद्धालु भात पूजन के लिए आए हैं। मंगल ग्रह से होने वाली पीड़ा के निवारण के लिए देशभर के लोग यहां पूजन कराने आते हैं। मंगलवार को भी भक्तों की भीड़ रही। बारिश और बदले मौसम से श्रद्धालुओं को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।