Udaipur Chitan Shivir : चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस में नई तैयारियों के लिए समूह बने!

834
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

New Delhi : उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने नए सिरे से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। इसके तहत पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स-2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया है।

राजनीतिक मामलों के समूह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को रखा गया है।

कांग्रेस के राजनीतिक मामलों के समूह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह हैं।

WhatsApp Image 2022 05 24 at 5.32.46 PM 1

यह समूह महत्वपूर्ण राजनीतिक मामलों पर कांग्रेस का स्टैंड तय करने से लेकर तुरंत फैसले लेने के लिए बनाई गया है। इस समूह की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी।

इसके अलावा टास्क फोर्स-2024 में पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला और सुनील कानुगोलू को लोकसभा चुनाव के लिए गठित टास्क फोर्स के सदस्यों को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा।

इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी। यह टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी।

WhatsApp Image 2022 05 24 at 5.32.46 PM

इस साल 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए भी एक समिति गठित की गई है जिसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंजीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज जोथीमानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद होंगे।