Ujjain News: निगमायुक्त की प्रसंशनीय पहल- रिकॉर्ड बनाने के बाद अब नगर निगम जुटा जीरो वेस्ट करने में 

412

Ujjain News: निगमायुक्त की प्रसंशनीय पहल- रिकॉर्ड बनाने के बाद अब नगर निगम जुटा जीरो वेस्ट करने में 

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: शिव ज्योति अर्पणम उज्जैन में सबसे बड़े जीरो वेस्ट इवेंट का सफल आयोजन हुआ।

सफाई मित्रों ने तत्परता से रात्रि में ही सफाई कार्य प्रारंभ कर घाटों की सफाई की। सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए नगर निगम आयुक्त खुद सफाई कार्य में आगे आए। दियो का तेल बाल्टी में खाली किया।

IMG 20230220 WA0030

महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षिप्रा के घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्जवलित कर उज्जैन के एक नया विश्व कीर्तिमान रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन शहर के नाम दर्ज कराया गया है । घाटों पर लगे दीपों को कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् नगर निगम सफाई मित्रों ने तत्परता से रात्रि में ही घाटों का सफाई प्रारंभ किया, यह विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट इवेंट रहा।

IMG 20230220 WA0029

क्षिप्रा के पावन तट पर आयोजित शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में विश्व कीर्ति मान रचने के बाद नगर पालिक निगम द्वारा रात्रि में ही तत्परता के साथ सफाई कार्य करते हुए संपूर्ण घाटों पर से दियों को हटाते हुए सफाई कार्य सफाई मित्रों के द्वारा किया गया, मध्य रात्रि नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह द्वारा स्वयं कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए सफाई कार्य में सहभागिता की गई।

बची हुई रूई को इकट्ठा कर गद्दे बनाकर रेन बसेरा में वितरित किए जाएंगे ।

घाटों पर फिसलन ना हो इसके लिए निगम द्वारा चूना पाउण्डर डालते हुए घाटों की धुलाई कार्य किया गया।