Ujjain News: ग्रीन सिंहस्‍थ क्‍लीन सिंहस्‍थ की परिकल्‍पना को साकार करने में जुटे संभागीय कमिश्नर आशीष सिंह

दुनिया के सबसे आधुनिक सिंहस्‍थ आयोजन की तैयारी के लिए मंथन जारी

44

Ujjain News: ग्रीन सिंहस्‍थ क्‍लीन सिंहस्‍थ की परिकल्‍पना को साकार करने में जुटे संभागीय कमिश्नर आशीष सिंह

उज्जैन: सिंहस्‍थ – 2028 को धार्मिक आध्यात्मिक के साथ अभी तक का सबसे आधुनिक आयोजन करने की तैयारी को संभागीय कमिश्नर और सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने एक चुनौती के रूप में लिया है। सिंहस्‍थ 2028 दुनिया का सबसे आधुनिक आयोजन बनाने की शुरुआत कर दी है।

इसके लिए सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह आगामी सिंहस्‍थ को पर्यावरण अनुकूलन बनाए रखते हुए स्‍वच्‍छ एवं हरित बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। आगामी सिंहस्‍थ 2028 ग्रीन सिंहस्‍थ , क्‍लीन सिंहस्‍थ के रुप में दिखाई दें।

 

सिंहस्‍थ मेला कार्यालय में आयोजित बैठक में सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने बताया कि सिंहस्‍थ 2028 को इस प्रकार से आयोजित किया जाएगा जिसमें पेयजल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के साथ-साथ अपशिष्ट से निकलने वाले जल को कृषि एवं उद्योगों के उपयोग के बनाने के लायक बनाया जा सके और इन सब व्यवस्थाओं को वर्तमान में चल रही व्यवस्थाओं के साथ जोड़कर बेहतरीन का आयोजन किया जाए।

सिंहस्‍थ मेला कार्यालय में आयोजित बैठक में आज मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने बताया कि आधुनिकता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान के लिए विशेष रूप से अलग कार्य किया जा रहा है। लगभग 30 करोड लोगों के आने के साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन एक बड़ी चुनौती रहेगी। इस चुनौती से निपटने के लिए अलग-अलग स्तरों पर कार्य किया जाना आवश्यक है। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए आज इन कंपनियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया है। जिस पर विचार विमर्श कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार आधुनिक और युवाओं की सोच के साथ सिंहस्‍थ आयोजन बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है, जिसमें हमारे साधु संतों को आध्यात्मिक का अनुभव के साथ धार्मिक परंपराएं बनी रहे। और इसी के साथ हमारे पर्यावरण को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। जल, जीव, पर्यावरण, पशु ,पक्षी और वनस्पति इन सभी को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो। इन सब व्यवस्थाओं के लिए ही पर्यावरण अनुकूलन सिंहस्‍थ 2028 की कार्य योजना तैयार की जा रही है। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों के साथ इन विषयों पर भी चर्चा की जा रही है जिससे उक्त सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सके और सिंहस्‍थ 2028 का भव्य स्वरूप हम दुनिया के सामने प्रस्तुत कर पाए।

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस संबंध में पूर्व में ही निर्देश दिए है कि सिंहस्‍थ 2028 को इस रूप में प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें हमारी धार्मिक परंपराओं, पौराणिक कथाओं को पर्यावरण अनुकूलन व्यवस्थाओं के समन्वय के साथ संयोजित किया जा सकेगा। और 30 करोड लोगों की अगवानी के लिए उज्जैन शहर को तैयार किया जा सकेगा। सिंहस्‍थ आयोजन में प्रदेश में उज्‍जैन के आसपास के जिलों को भी संयुक्त रूप से जोड़कर प्रबंध किया जाएगा।

सिंहस्‍थ मेला कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट, सीईओ उज्‍जैन विकास प्राधिकरण संदीप सोनी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।