
पढ़ना जारी रखें

नवनिर्वाचित महापौर श्री मुकेश टटवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जो शपथ ली है उस शपथ के एक-एक शब्द का सख्ती से पालन करूंगा। धार्मिक नगरी होने के कारण शहर का अत्यधिक विकास किया जायेगा। उज्जैन नगर पालिक निगम में सुशासन हो, यह पहले काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी वार्डों में एक नम्बर से 54 वार्ड का भ्रमण करूंगा तथा जिन वार्डों में प्राथमिकता वाले काम होंगे, उन्हें पहले किया जायेगा। सिंहस्थ भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा। शहर की यातायात व्यवस्था को भी दुरूस्त करने का प्रयास किया जायेगा। शहर की आम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आव्हान किया कि शहरवासी एक-दूसरे से मिलने पर जय श्री महाकाल के उद्बोधन के साथ मिलें। उज्जैन हम सबका है, इसलिये हम सबकी भागीदारी एवं सहयोग की अपेक्षा के साथ कार्य किया जायेगा। शहर को स्वच्छता के मामले में नम्बर-1 लाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा तथा आने वाले समय में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शहरवासी अपने-अपने घरों में झंडा लगायेंगे।

शपथ विधि समारोह कार्यक्रम में विधायक श्री पारस जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता, श्री विवेक जोशी, श्री राजेन्द्र भारती, श्री जगदीश अग्रवाल, नगर निगम के पूर्व सभापति श्री सोनू गेहलोत, श्री राजपालसिंह सिसौदिया, श्री इकबालसिंह गांधी, श्री विशाल राजौरिया, पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, श्री रामदास महाराज, श्री संजय अग्रवाल, श्री सत्यनारायण खोईवाल, नवनिर्वाचित पार्षदगण, पत्रकारगण, शहर के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।
