Uma Bharti’s Illegal Act : ज्योतिर्लिंग में रेलिंग उखाड़ी, बोला ‘मेरे खिलाफ FIR लिखवाओ!’ 

ओंकारेश्वर में फिर उमा भारती की हरकत, शराब दुकान पर पत्थर फेंका!

530

Uma Bharti’s Illegal Act : ज्योतिर्लिंग में रेलिंग उखाड़ी, बोला ‘मेरे खिलाफ FIR लिखवाओ!’ 

   Omkareshwar (Khandwa) भगवान ममलेश्वर के दर्शन करने आई पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने फिर तीखे तेवर दिखाई दिए। उन्होंने ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग और नंदी जी के बीच पुरातत्व विभाग द्वारा लगाई गई लोहे की रेलिंग को धार्मिक मान्यताओं के विपरीत बताते हुए उखाड़ दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां की एक शराब दुकान पर पत्थर फेंककर शराबबंदी का विरोध भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुरातत्व विभाग चाहे तो मेरे खिलाफ FIR करवाए। ऐसा करके उमा भारती फिर सुर्खियां बटोरना चाहती है।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुद की सुर्ख़ियों में रखने के लिए कुछ दिनों से अजीब हरकतें कर रही है और सरकार उसे नजर अंदाज कर रही है। ममलेश्वर महादेव के दर्शन करने आई उमा भारती ने फिर वही किया। उन्होंने रेलिंग उखाड़ते हुए कहा कि पुरातत्व विभाग का काम मंदिर के प्राचीन स्ट्रक्चर का संरक्षण और देखरेख करना है, हम इसका सम्मान करते हैं। लेकिन, मंदिर में भगवान के दर्शन कैसे करना है, ये विषय मंदिर  के पंडित का है। हमें द्वादश ज्योतिर्लिंग की मान्यताओं और मर्यादा का सम्मान बनाए रखना है। उमा भारती ने कहा कि यह रेलिंग गलत है, आपत्तिपूर्ण है। इसलिए हटाई जा रही है। यदि पुरातत्व विभाग चाहे तो हमारे ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करा सकती है।

इस संबंध में पुरातत्व विभाग के भोपाल सर्किल के अधिकारी मनोज कुर्मी के मुताबिक, हम कानून से बंधे हैं। पुरातत्व कानून का पालन करना हमारा दायित्व है। लेकिन, उन्होंने यह नहीं कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की इस हरकत पर वे क्या कार्रवाई करेंगे!