Uma Bharti’s X Target : उमा भारती ने चेतन कश्यप को सलाह क्या दी, वे खुद घर पहुंचे!

सोशल मीडिया X पर उमा भारती की सलाह श्रृंखला!

1604

Uma Bharti’s X Target : उमा भारती ने चेतन कश्यप को सलाह क्या दी, वे खुद घर पहुंचे!

Bhopal : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती की अपनी अलग की राजनीतिक शैली है। वे पार्टी के साथ राजनीति की मर्यादा लांघने में जरा भी देर नहीं करती। उनका नया निशाना भाजपा के नए मंत्रिमंडल के सदस्य चेतन कश्यप बने। मंत्रिमंडल के नए सदस्य चेतन कश्यप ने विधानसभा में वेतन-भत्ते न लेने की घोषणा की। उन्होंने पिछले दो कार्यकाल में भाजपा विधायक होते हुए भी ऐसी ही घोषणा की थी।

उमा भारती ने सोशल मीडिया X पर 4 पोस्ट करके मामले को रंग दिया। उन्होंने पहली पोस्ट में लिखा ‘हाल ही में मंत्री बने तथा रतलाम के एक संपन्न जैन व्यवसायी चेतन कश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ घोषित की हैं। अभी कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ लिखी थी की वो अपना विधायक का वेतन नहीं लेते जो कि सालभर का क़रीब 12 लाख होता हैं। 296 करोड़ वाला व्यक्ति अगर सरकार के 12 लाख छोड़ देता है, तो इसमें कौनसी बड़ी बात हैं।’ दूसरी पोस्ट में लिखा ‘चेतन कश्यप सरकार को वेतन वापस करने के बजाय वह राशि अभावग्रस्त लड़कियों की शिक्षा पर खर्च करें।’

तीसरी पोस्ट में लिखा ‘हमें यह याद रखना पड़ेगा कि सभी विधायक बड़े व्यवसायी नहीं होते और न वो राजनीति से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं।’ चौथी पोस्ट थी ‘एक बार सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि सांसदों को तनखा एवं पेंशन नहीं लेना चाहिए। वरुण गांधी ऐसा कर सकते है, क्योंकि वे हज़ारो करोड़ों की पैतृक संपत्ति के मालिक है। अपना सर्वस्व त्याग कर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को हर तरह की सहूलियत सरकार से मिलनी चाहिए।’

IMG 20231227 WA0088

उमा भारती की बाते यहीं ख़त्म नहीं हुई। उनका पांचवीं पोस्ट थी ‘अगर विधायकों और सांसदों को ईमानदारी की राह पर चलना आसान बनाना है, तो चेतन कश्यप जैसे पूंजीपति विधायकों को छोड़कर सभी विधायक की तनखा एवं अन्य भत्ते आज की सभी परिस्थितियों को देखकर मिलना चाहिए।

IMG 20231227 WA0087

जवाब में खुद पहुंचे कश्यप 

उमा भारती की पोस्ट देखकर जब चेतन कश्यप खुद उनसे मिलने पहुंच गए तो उमा भारती की पोस्ट की नई श्रृंखला चल पड़ी। उनका पहली पोस्ट थी ‘रतलाम से विधायक एवं हाल ही में बने प्रदेश सरकार के मंत्री श्री चैतन्य कश्यप मेरे दूसरे ट्वीट के जवाब में स्वयं उपस्थित हो गए।’

2. चैतन्य कश्यप जी को मैं 20 साल से जानती हूं वह बहुत बड़े व्यवसायी, बहुत बड़े दानी एवं समाजसेवी हैं।

3. वह अपने व्यवसाय से प्राप्त लाभ का बहुत बड़ा हिस्सा दान करते हैं किंतु फिर भी मैंने अपना सुझाव दोहराया कि वह अपने वेतन एवं भत्ते सरकार को वापस करने की जगह पर दान की राशि में शामिल कर लिया करें उन्होंने इस पर कहा कि वह इस पर विचार करेंगे।

4. मैंने उन्हें सफल मंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद भी दिया।