UN Happyness Index: विश्व के 143 देशों की 800 करोड़ जनसंख्या में से 640 करोड़ लोग दुखी, सूची में भारत का123 वाँ स्थान

329

UN Happyness Index: विश्व के 143 देशों की 800 करोड़ जनसंख्या में से 640 करोड़ लोग दुखी, सूची में भारत का123 वाँ स्थान

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

नई दिल्ली: UN Happyness Index: विश्व के 143 देशों की 800 करोड़ जनसंख्या में से 640 करोड़ लोग दुखी और अवसाद में हैं। इस सूची में भारत का123 वाँ स्थान है।
यह जानकारी भारतीय हास्य योगा केन्द्र के इंटरनेशनल हेप्पीनेस योग कोच सुनील गुप्ता ने दिल्ली में दी।

गुप्ता ने दिल्ली के पीतमपुरा स्थित अरुणिमा भवन में एकल परिवार के होली मिलन कार्यक्रम में सहभागियों को हैप्पीनेस के टिप्स दिए और हास्य योगा कराया।

IMG 20250315 WA0073
इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने बताया कि यूनाइटेस नेशन्स के ताजा हैप्पीनेस इंडेक्स के अनुसार विश्व के 143 देशों की 800 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 640 करोड़ लोग कतिपय कारणों से अवसाद में हैं और दुःखी हैं। हैप्पीनेस इंडेक्स की इस सूची में भारत का दुनिया में 123 वाँ स्थान हैं ।

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि जीवन में हँसने का बहुत महत्व हैं ।इसलिए हर किसी को अपने जीवन को बेहतर, सुखी, स्वस्थ और निरोगी बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह कम से कम एक मिनट अपने आपकों देना चाहिए तथा नियमित हास्य योगा अभ्यास करना चाहिए।इस अभ्यास से शरीर के कई विकार दूर किए जा सकते हैं ।

सुनील गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2000 में स्थापित भारतीय हास्य योगा केन्द्र की भारत में 3000 एवं पूरे विश्व में 200 शाखायें हैं। ये सभी शाखायें इंटरनेट पर जुड़ी हुई हैं ।केन्द्र द्वारा एक योग पथ ऐप भी विकसित किया गया हैं जिसमें हैप्पीनेस और हास्य योगा के कई टिप्स दिए गए हैं।
इस अवसर पर भारतीय लोक शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामन्त्री राजीव अग्रवाल,उत्तरी दिल्ली चेप्टर के प्रधान राजेश मित्तल , राष्ट्रीय महिला विभाग माधुरी अग्रवाल,एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में भगवान राधा कृष्ण के साथ फूलों एवं रंगों की होली खेली गई ।

———