केंद्रीय मंत्री अमित शाह उज्जैन में करेंगे जनसभा को संबोधित

346

केंद्रीय मंत्री अमित शाह उज्जैन में करेंगे जनसभा को संबोधित

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह उज्जैन में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष मे रविवार 29 अक्टूबर को आमसभा को संबोधित करेंगे।

वे रविवार शाम को उज्जैन आकर महाकाल मंदिर दर्शन के बाद टावर पर एक सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह उज्जैन पधार रहे है। वे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा शाम 5.30 बजे उज्जैन आएंगे। वे सर्वप्रथम महाकाल दर्शन करेंगे उसके पश्चात सांय 6 बजे टॉवर चौक पर भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन यादव व अनिल जैन कालूहेड़ा के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। आमसभा के बाद संभाग के वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर रात्रि विश्राम उज्जैन में ही करेंगे। रात्रि विश्राम उज्जैन में करने के बाद 30 अक्टूबर को इंदौर होते हुए ग्वालियर जाएंगे, यहाँ भी भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे।