
Union Minister Shivraj Singh: केंद्रीय मंत्री शिवराज मामा बने दादा,घर आई लाड़ली लक्ष्मी
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह के घर बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशी की जानकारी खुद मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। शिवराज सिंह ने इसे घर में लक्ष्मी के आगमन के रूप में बताया और पूरे परिवार की खुशी जाहिर की।
केंद्रीय मंत्री ने खुद दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा- “हमारे घर आज लाड़ली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।”
&
हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है।
कार्तिकेय पिता बन गए।
अमानत मां।
कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा।
कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची।
अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा।
2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ।
स्वागतम… pic.twitter.com/PY6Wya5a3s— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 21, 2026
परिवार में खुशी का माहौल
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पोस्ट से स्पष्ट हुआ कि परिवार में इस नन्ही सदस्य का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया। बेटियों अमानत और ऋद्धि के बाद अब इला के रूप में परिवार में तीसरी लड़की का आगमन हुआ। परिवार के सभी सदस्य नाना, नानी, चाचा, चाची और माता-पिता खुशी से इस नन्ही लक्ष्मी का स्वागत कर रहे हैं।
राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुभ समाचार के बाद भाजपा नेता और उनके शुभचिंतक सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दे रहे हैं। इस खुशी के अवसर ने उनके समर्थकों और मध्यप्रदेशवासियों के बीच भी हर्ष का माहौल बना दिया है।





