केन्द्रीय मंत्री तोमर ने नरेला में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित,हर कार्यकर्ता 10-10 लोगों को फोन करके भाजपा के जीत का दिलाएं संकल्प

330

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने नरेला में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित,हर कार्यकर्ता 10-10 लोगों को फोन करके भाजपा के जीत का दिलाएं संकल्प

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग की चिंता की गई है और उनका जीवन बदलने का काम किया गया है। राष्ट्र और प्रदेश को परम वैभव की ओर ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। जब-जब भी आप दृढ़ निश्चय के साथ मैदान में उतरे हैं और मन लगाकर काम किया है, तब-तब पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में जीत के लिए आपको अभी से जुटना होगा। तभी राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने की हमारी संकल्पना पूरी होगी। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा के पीपुल्स मॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने नरेला में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित,हर कार्यकर्ता 10-10 लोगों को फोन करके भाजपा के जीत का दिलाएं संकल्प
भाजपा सरकार ने खींचा प्रदेश के चहुंमुखी विकास का खाका
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना जैसी योजना चलाई जिससे महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ा है। वहीं केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास,  उज्जवला,  आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाएं चलाईं, जिनसे जनता का कल्याण हुआ। पहले गरीब लोग बैंकों तक पहुंच नहीं पाते थे। अधोसंरचना की बात करें तो 2003 के पहले मध्यप्रदेश में मि. बंटाधार मुख्यमंत्री हुआ करते थे और प्रदेश की सड़कों पर चुटकुले बनने लगे थे। 2003 के बाद से जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से प्रदेश की सभी सड़कें बढ़िया हो गई हैं। पहले भोपाल को भी बिजली नहीं मिलती थी लेकिन आज 28 हजार मेगाबाट बिजली का उत्पादन कर गांवों को बिजली दे रहे हैं। प्रदेश में पहले सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज थे, अब मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 हो गई है ।
ईश्वरीय प्रेरणा से बनें भाजपा के कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता के रूप में ईश्वर ने हमें प्रेरित किया है। हमें लगता है कि ईश्वर हमसे बहुत कुछ अच्छा करवाना चाहता है इसलिए हमें भाजपा का कार्यकर्ता बनाया है। दुनिया में भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। कांग्रेस ने नारा दिया था कि देश से गरीबी हटाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केन्द्र और प्रदेश में जब भाजपा की सरकार आई तो गरीब कल्याण के विकास का खाका खींचा गया। मध्य प्रदेश 2003 में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार थी जो आज प्रति व्यक्ति आय 1.40 लाख रूपए हो गई है। यह भाजपा ही है जिसकी कथनी-करनी में एकरूपता है। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में श्री विश्वास सारंग जैसे सक्रिय और ओजस्वी नेता आपको मिले हैं। वे क्षेत्र की जनता का दुख-दर्द समझते हैं और 24 घंटे क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्पित रहते हैं। इसलिए आप फिर से नरेला का मान बढ़ाइए।
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने नरेला में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित,हर कार्यकर्ता 10-10 लोगों को फोन करके भाजपा के जीत का दिलाएं संकल्प
हर कार्यकर्ता 10-10 लोगों को फोन करके भाजपा के जीत का दिलाएं संकल्प
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने खूब जन कल्याणकारी काम किए हैं और विकास भी किया है। लेकिन अब फिर से विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए आप कार्यकर्ताओं को लगना पड़ेगा। आप सब को बूथ स्तर तक जाकर सरकार की योजनाओं का ठीक ढंग से प्रचार-प्रसार करना होगा और जनता से सीधे बात करना पड़ेगी। तभी विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस को परास्त करना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। आज हर हाथ के पास फोन है, मेरा अनुरोध है आज नरेला विधानसभा से आवाज आनी चाहिए कि नवंबर में भाजपा की सरकार पूरे बहुमत के साथ बनेगी। प्रदेशभर में आप अपने परिचितों को दस-दस फोन करके भाजपा के विजय का संकल्प दिलवाएं। आपके छोटे से प्रयास से भाजपा की फिर से सरकार बनेगी।
चहुंमुखी विकास कार्यों के बल पर नरेला बनी आदर्श विधानसभा
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है देश में श्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेता व प्रधानमंत्री हमें मिला है। हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने प्रदेश के चहुंमुखी विकास का खाका खींचा है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन किया है। बहनों की तो बल्ले-बल्ले हो गई है। पहले लाड़ली लक्ष्मी लक्ष्मी बनी और अब लाड़ली बहना शिवराज की बहना बन गईं। यह सब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने कहा कि जब मैं नरेला विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आया था तो यह विधानसभा विकास से अछूती थी। आज नरेला का चहुंमुखी विकास हुआ। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया, हर घर तक नर्मदा का जल पहुंचाया, पुल बनवाए गए, हर वार्ड में संजीवनी क्लीनिक बनाई गई। आज नरेला सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल है। आज हमें फिर संकल्प के साथ जाना होगा कि 2023 में प्रदेश और 2024 में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।