Unique Board to Sell House : पड़ोसी से झगड़े के बाद मकान बेचने का ऐसा बोर्ड लगाया!

खुद को पुराना जनसंघी बताकर भाजपा के गुंडों से परेशान होकर बोर्ड लगाया!

1508

Unique Board to Sell House : पड़ोसी से झगड़े के बाद मकान बेचने का ऐसा बोर्ड लगाया!

Indore : एलआईजी जैसी प्रतिष्ठित कॉलोनी में भी अब पड़ौसियों में मारपीट और विवाद जैसे मामले होने लगे। यहां तक कि एक मकान मालिक ने भाजपा के गुंडों से परेशान होकर मकान बेचने जैसा बोर्ड भी अपने घर के ऊपर लगा दिया। जबकि, पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच का पुराना विवाद है।

जनसंघ से जुड़े इंदौर के नेता अजय उर्फ मुनमुन मिश्रा पर गुरुवार दोपहर पड़ोसी सुशील यादव ने हमला किया। मिश्रा ने गोली चलाने का आरोप भी लगाया है। इस घटना के बाद गुंडों से परेशान होकर उन्होंने अपना मकान बेचने का बोर्ड लगा दिया। एमआईजी पुलिस ने अजय मिश्रा पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। वे खुद को पुराना जनसंघी बताते हैं और ये बात मकान बेचने वाले बोर्ड पर भी लिखी है।

बताते हैं कि यह घटना गुरुवार दोपहर में एलआईजी कॉलोनी की है। अजय मिश्रा ने सुशील यादव, सुधीर यादव के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मिश्रा पार्षद का निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुशील के साथ उसका भाई सुधीर, भतीजा चीकू यादव सहित कई गुंडे थे। उनके हाथ में पिस्टल और रिवाल्वर भी थी। मिश्रा और उनकी मां पुष्पा के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और चीकू ने गोली चलाई।

पुलिस ने जिस तरह नेताओं के दबाव में साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है उसकी भी चर्चा है। टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक, मिश्रा और यादव में पुराना झगड़ा है। पहले दीवार में कील ठोकने पर झगड़ा हुआ था। यह भी बताया कि गोली चलाने का आरोप झूठा है।