अज्ञात हमलावरों ने किसान पर चाकू से किया प्राणघातक हमला,गर्दन के पीछे फंसा है चाकू, हालत गंभीर

350

अज्ञात हमलावरों ने किसान पर चाकू से किया प्राणघातक हमला,गर्दन के पीछे फंसा है चाकू, हालत गंभीर

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के बरूड थाने के खरगोन देवली रोड पर चार पाॅच अज्ञात हमलावरों ने एक किसान को चाकू मारकर प्राणघातक हमला किया। चाकू गर्दन के पीछे फंसा हुआ है। जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे 38 वर्षीय किसान दशरथ पिता गंगाराम पटेल निवासी चौड़ी गंभीर घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्दौर रैफर कर दिया है। किसान की गर्दन से लगातार खून बह रहा है।

घटना करीब रात 8 बजे के बाद की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की किसान दशरथ
देवली मार्ग पर खेत में काम कर रहा था। इस दौरान बदमाशो ने हमला किया।

खरगोन जिले के चौड़ी गांव के निवासी किसान दशरथ ने देवली रोड पर आनंद भंडारी का खेत को खेती करने के लिये साजे से लिया था। पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल चाकू मारने का कारण समझ नही आ रहा है। किस विवाद को लेकर बदमाशो ने किसान को चाकू मारा पुलिस जाॅच में ही खुलासा होगा। रात के अंधेरे में बदमाश चाकू मारकर फरार हो गये।
अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने मीडिया को बताया की देवली रोड पर अज्ञात बदमाशो ने एक किसान की गर्दन पर चाकू मारा है। गंभीर होने पर इन्दौर रैफर किया है। पुलिस जाॅच मे ही चाकू मारने का कारण का खुलासा होगा। क्या कारण है क्या विवाद है अभी कोई जानकारी नही है। बरूड पुलिस घटना की जाॅच करेगी।
इधर गंभीर घायल के छोटे भाई कृष्णकांत पटेल का कहना है कोई विवाद नही था। बदमाशो ने चाकू मारकर फरार हो गये। हमे और कोई जानकारी नही है। मारने वाले अज्ञात बदमाश है।
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर गौरव पाटीदार का कहना है की गंभीर होने से युवक को इन्दौर रैफर किया गया है। चाकू गर्दन में फंसा हुआ है।