पंडित श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी के कर-कमलों से!

723

पंडित श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी के कर-कमलों से!

Ratlam : श्री बद्रीनारायण ट्रस्ट द्वारा बुधवार को त्रिवेणी तट स्थल पर पंडित श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी के करकमलों से मुख्य यजमान श्रीमती ममता, अनिल झालानी साथ ही श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता एवं समाजसेवी मनोहर पोरवाल, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल सहित धर्मालुजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व पंडित संजय ओझा एवं पंडित गामोट द्वारा मूर्ति अनावरण के मुख्य यजमान श्रीमती ममता, अनिल झालानी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन हवन आदि कार्य सम्पन्न कराया गया।

यजमान श्रीमती ममता-अनिल झालानी द्वारा 24 से 30 अप्रैल तक नियमित रूप से मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु हवन पूजन पंडित संजय ओझा के मार्गदर्शन में किया गया। इसी के साथ मंदिर स्थल में शिव पंचायत की प्रतिमाओं की स्थापना निशिका विशाल सोनी (कन्नौद वालों) द्वारा की गई इसके साथ ही मंदिर पर कलश स्थापना भी की गई। इस अवसर पर अशोक, रचना देवी सोनी कन्नौद पूरे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 04 30 at 18.36.37

मूर्ति अनावरण के अवसर पर महर्षि उत्तम स्वामी ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत ही इस जगत में कृपावंत हैं। वह महापुरुष डोंगरे जी महाराज है। हम जिस वर्ग में व्यक्ति है उसी वर्ग के व्यक्ति से चर्चा करेंगे, लेकिन जिसका मार्ग ही परमार्थ हो, ईश्वरीय हो जिनका अपना वर्ग सब में है ऐसे हमारे डोंगरे महाराज है। ईश्वर के साथ संवाद करने के भाव डोंगरे महाराज के थे। डोंगरे महाराज की प्रतिमा अनावरण करके आप लोगों ने श्री बद्रीनारायण के चरणों में अपना नाम लिखा दिया है। आप लोगों ने जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। जब भी संत की प्रतिष्ठा होती हैं पृथ्वी बड़ी प्रसन्न होती है। भगवान बद्रीनारायण को अगर प्राप्त करना है तो रोज एक बार डोंगरे महाराज की प्रतिमा को प्रणाम करने जरूर आएं। माह में कम से कम एक बार सत्संग जरूर करें। बता दें कि बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट सन् 1983 से निरंतर जरुरतमंदों की सेवा हेतु जारी है जहां प्रतिदिन प्रातः 11 बजे जरुरतमंद को भोजन कराया जाता हैं भोजन प्रारम्भ करने से पहले सभी मिलकर भगवान के भजन कीर्तन करते हैं फिर भोजन किया जाता है।

यहां प्रतिदिन 25-30 लोगों को भोजन कराया जाता है तथा विशेष दिन होने पर मिठाई भी परोसी जाती हैं इसके साथ ही दिसम्बर माह में 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ किया जाता है उस दौरान प्रतिदिन यहां श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सेकंडों की संख्या में धर्मालुजन भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं।

WhatsApp Image 2025 04 30 at 18.36.42

इस अवसर पर श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा मूर्ति अनावरण के यजमान श्रीमती ममता, अनिल झालानी एवं शिव पंचायत मूर्ति स्थापना के निशिका, विशाल सोनी (कन्नौद वालों) का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। इससे पूर्व महर्षि उत्तम स्वामी जी का श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष डॉक्टर राजेन्द्र शर्मा, मनोहर पोरवाल, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, नारायण राठौड़, कन्हैयालाल मौर्य, मनोज शर्मा साथ ही प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिलाध्यक्ष), समाजसेवी नवीन चौधरी (कोलोनाईजर), कांग्रेस नेता संजय चौधरी, झमक भरगट (सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष) आदि ने स्वागत सम्मान किया।

धर्म सभा में स्वामी जी द्वारा उदबोधन पश्चात त्रिवेणी तट स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। मूर्ति अनावरण के अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश व्यास ने किया!

फोटो संकलन हेमेंद्र उपाध्याय!