UP के CM योगी आदित्यनाथ आज। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे,भर्तृहरि गुफा भी जाएंगे

868

UP के CM योगी आदित्यनाथ आज। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे,भर्तृहरि गुफा भी जाएंगे

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन : उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे है। भगवान महाकाल के दर्शन पूजन के बाद वे श्री भर्तृहरि गुफा जाएंगे।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी है। भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज के अनुसार योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले श्री

महाकालेश्वर मंदिर जाकर भगवान महाकाल का पूजन करेंगे। इसके बाद भर्तृहरि गुफा आएंगे। यहां पर परंपरा अनुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष एवं मोतियों की मालाएं से स्वागत किया जाएगा तथा पीतल का त्रिशूल भेंट किया जाएगा। वे यहां गुरू गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करेंगे। साथ गोशाला जाकर गो सेवा भी करेगें।