UP Police Paper Leak : पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष IPS रेणुका मिश्रा को हटाया!

डीजी राजीव कृष्णा को डीजी भर्ती बोर्ड का अतिरक्‍त चार्ज सौंपा गया!

725

UP Police Paper Leak : पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष IPS रेणुका मिश्रा को हटाया!

Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस भर्ती बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा को पद हटा दिया। उनको कोई नई नियुक्ति नहीं दी गई और वेटिंग में रखा है। डीजी राजीव कृष्णा को निदेशक सतर्कता अधिष्ठान के साथ डीजी भर्ती बोर्ड का अतिरक्‍त चार्ज सौंपा गया। इससे पहले, शासन ने आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने के बाद यूपी लोकसेवा आयोग (यूपी-पीएससी) के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी को पद से हटाया था। उन्हें राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया।

16 और 17 फरवरी को यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 50 लाख अभ्‍यर्थी शामिल हुए। इनमें लाखों लोग बिहार समेत दूसरे राज्‍यों से भी आए थे। परीक्षा रद्द होने के बाद से लगातार कई जिलों में अभ्‍यर्थी धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सिद्धार्थनगर पुलिस ने तीन लोगों को बिहार से दबोचा था। पकड़े गए आरोपियों में पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार जेल का सिपाही नीरज कुमार वर्मा भी शामिल था।

कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इससे पहले यूपी एसटीएफ की टीम ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी कर पेपर आउट कराने वाले गिरोह के दो आरोपियों को धरदबोचा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान प्रयागराज निवासी अजय सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव के रूप में हुई है। एसटीएफ ने लखनऊ के शहीद पथ स्थित किसान बाजार के पास से की है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होना है।