
पढ़ना जारी रखें

बता दें कि राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे पूर्व में समाजवादी पार्टी का हिस्सा ही रहे हैं लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी और कांग्रेस से चुनाव भी लड़ा है लेकिन अब कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए वे वापस सपा में जाने का मन बना रहे हैं।
Also Read: FIR Against Shweta Tiwari: अदाकारा श्वेता तिवारी के ब्रा और भगवान को लेकर दिए बयान के खिलाफ FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आरपीएन सिंह के बाद फतेहपुर की राजनीति में प्रभाव रखने वाले पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब इस बात की चौतरफा चर्चा है कि कांग्रेस के बड़े नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिनेता राज बब्बर भी कांग्रेस का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं और वह कभी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।





