Uproar In MP’s Banquet: सांसद के भोज में बवाल, मटन-भात खाने के लिए बेकाबू हुई भीड़

920

Uproar In MP’s Banquet: सांसद के भोज में बवाल, मटन-भात खाने के लिए बेकाबू हुई भीड़

सांसद ललन सिंह ने 2019 में कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान भोज की शुरुआत की थी। इसमें मटन-चावल के अलावे शाकाहारी भोजन की व्यवस्था होती है। रविवार को पोलो मैदान में भोज का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे से ही कार्यकर्ता दूर-दराज से पहुंचने लगे थे। मैदान के सभी गेट खोल दिए गए, लेकिन भीड़ इतनी जुट गई कि पुलिसकर्मी को भीड़ नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।

मुंगेर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह के भोज में बवाल हो गया। रविवार को उन्होंने मटन-चावल के भोज का आयोजन किया था।

इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। भीड़ बेकाबू हो गई। इसे काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लोग वहां से एक-दूसरे को धक्का देकर भागते नजर आए।

कार्यक्रम स्थल पर सांसद ललन सिंह सहित जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। सम्मान भोज के लिए झारखंड से लगभग 100 की संख्या में कुशल कारीगरों को बुलाया गया। कारीगरों ने करीब 2 दर्जन से अधिक मिट्टी का चूल्हा बनाया था।

लोकसभा में AAP की वापसी और Parineeti Chopra से सगाई, राघव चड्ढा ने ट्वीट कर मनाया दोहरा जश्न