UPSC CSE 2025 Final Result : अनुज अग्निहोत्री बने यूपीएससी टॉपर, 958 उम्मीदवार चयनित
देखें IAS IPS बनने वाले टॉप 10 की लिस्ट,टॉप 10 में 3 लड़कियां
UPSC ने CSE 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया, अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया। कुल 958 उम्मीदवारों को IAS, IFS, IPS और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चुना गया है। भर्ती प्रक्रिया 1087 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक (UPSC AIR)-2 हासिल की है। राजेश्वरी वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर हैं और आगे आईपीएस बनना चाहती हैं।UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे।
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस 2025 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम चेक किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ सिविल सर्विस 2025 की टॉपर लिस्ट भी जारी हो गई है। इस बार सिविल सेवा 2025 में रैंक 1 के साथ अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। उनके बाद रैंक 2 पर राजेश्वरी सुवे एम ने जगह बनाई है। वहीं तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं। इस साल 958 कैंडिडेट्स ने यूपीएससी क्लियर किया है।है।
UPSC CSE 2025 Toppers: टॉप 10 के नाम
रैंक
रोल नंबर
उम्मीदवार का नाम
1
1131589
अनुज अग्निहोत्री
2
4000040
राजेश्वरी सुवे एम
3
3512521
अकांश ढुल
4
0834732
राघव झुनझुनवाला
5
0409847
ईशान भटनागर
6
6410067
जिनिया अरोड़ा
7
0818306
ए आर राजा मोहिद्दीन
8
0843487
पक्षल सेक्रेटरी
9
0831647
आस्था जैन
10
1523945
उज्ज्वल प्रियांक
यूपीएससी सीएसई 2025 की पूरी टॉपर लिस्ट कैसे देखें?
यूपीएससी ने 6 मार्च 2026 की दोपहर सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। जो उम्मीदवार फरवरी 2026 में आयोजित हुए इंटरव्यू राउंड में उपस्थित हुए थे। वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। आयोग ने फाइनल रिजल्ट में क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों के रोल और नाम की लिस्ट जारी की है। , तो आप वो भी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप नीचे बताए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
यहां Final Result सेक्शन में आपको Examination Final Result के टैब पर क्लिक करना होगा।
आपके सामने Civil Service (Main) Examination, 2025 का टाइटल नजर आएगा।
इसके सामने पीडीएफ देखने और डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
आप जैसे ही इसपर क्लिक करेंगे आपके सामने यूपीएससी 2025 पास करने वाले सभी उम्मीदवारों की लिस्ट खुल जाएगी।
958 कैंडिडेट्स को अब यूपीएससी 2025 वैकेंसी के मुताबिक पोस्ट मिलेगी। इसमें से 317 कैंडिडेट्स जनरल, 104 ईडब्लयूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी उम्मीदवार शामिल हैं। आईएएस, आईपीएस पोस्ट मिलने की बात करें तो 180 कैंडिडेट्स को आईएएस पद के लिए चुना जाएगा। वहीं 55 को आईएफएस, आईपीएस के लिए 150, सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 507 और ग्रुप बी सर्विस के लिए 195 कैंडिडेट्स को पद मिलेगा