UPSE CSE Exam Result: आदिवासी क्षेत्र बाग के प्रक्षाल जैन सेकेट्री (जैन) को मिली 8वीं रैंक 

314

UPSE CSE Exam Result: आदिवासी क्षेत्र बाग के पक्षल सेकेट्री (जैन) को मिली 8वीं रैंक 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार: धार जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बाग के एक होनहार युवा ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC, यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन में शानदार सफलता हासिल कर जिले और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बाग निवासी पक्षल सेकेट्री (जैन) ने इस परीक्षा में 8वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है, वर्तमान में पक्षल दिल्ली में रहकर आगे की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

धार जिले के छोटे से कस्बे बाग से आने वाले पक्षल सेकेट्री ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में टॉप रैंक हासिल की है।

IMG 20260306 WA0103

पक्षल के पिता नीलेश सेकेट्री बाग में व्यवसाय करते हैं जबकि उनकी माता दीप्ति सेकेट्री गृहिणी हैं, साधारण परिवार से आने वाले पक्षल ने कठिन परिश्रम और निरंतर पढ़ाई के बल पर यह मुकाम हासिल किया,

परिजनों के अनुसार पक्षल शुरू से ही पढ़ाई में काफी होशियार था और उसने अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस रखा।

बताया जा रहा है कि उसने रोजाना करीब 18 से 20 घंटे तक पढ़ाई कर इस सफलता को हासिल किया, इस दौरान परिवार और शिक्षकों का भी उसे लगातार सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा।

पक्षल की इस बड़ी सफलता के बाद बाग और धार जिले में खुशी का माहौल है।

घर पर जश्न मनाया जा रहा है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

परिजन और क्षेत्र के लोग इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। धार जिले के एक छोटे से कस्बे से निकलकर देश की सबसे बड़ी परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाले पक्षल सेकेट्री ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है..

बाईट – 1 – दीप्ति सेकेट्री, पक्षल की माताजी