US president nominates Banga for Word Bank Chief, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए नामित किया

अमेरिका मे भारतीय मूल के एक और उद्यमी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

646

US president nominates Banga for Word Bank Chief, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए नामित किया

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति बाईडन ने अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए नामित किया है।अमेरिका मे भारतीय मूल के एक और उद्यमी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन पियर ने बंगा के नामांकन की अधिकृत जानकारी दी।
बंगा मास्टर कार्ड के सी ई ओ रह चुके हैं। वर्तमान में वे जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष हैं। मोदी सरकार ने उन्हें 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।

विश्व बैंक में अमेरिका सबसे बड़ा साझीदार है। बंगा को बैक की कमान बडे ही नाजुक समय दी जा रही है। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर में आर्थिक मंदी छाई है। रुस और यूक्रेन युद्ध ने स्थिति और गंभीर कर दी है। ऐसे में बंगा को कयी चुनौतियों से जूझना पडेगा।