Uttam Swami Goes Underground : यौन शोषण आरोपों में घिरे उत्तम स्वामी अंडरग्राउंड? तबीयत ठीक नहीं होने का बहाना, बोले नहीं कर पाएंगे कथा वाचन!  

उत्तम स्वामी के बांसवाड़ा स्थित मुख्य आश्रम पर शिवरात्रि पर्व से पहले ही सन्नाटा!

670

Uttam Swami Goes Underground : यौन शोषण आरोपों में घिरे उत्तम स्वामी अंडरग्राउंड? तबीयत ठीक नहीं होने का बहाना, बोले नहीं कर पाएंगे कथा वाचन!

Jabalpur : कथा वाचन उत्तम स्वामी पर राजस्थान की एक युवती द्वारा यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने के बाद मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में चल रही कथा के पंडाल में नहीं पहुंचे और ऐसे में धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित हुआ। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे कथावाचक उत्तम स्वामी इन दिनों मध्‍य प्रदेश के जबलपुर के नजदीकी ग्राम सहजपुर, भेड़ाघाट क्षेत्र में कथा वाचन कर रहें थे। आरोप सार्वजनिक होने के बाद कथा कार्यक्रम पर असर साफ दिखाई दिया और वह अचानक नदारद हो गए। बताया जा रहा हैं कि गुरुवार तक कथा सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन यौन शोषण के आरोप का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को स्वामी पंडाल में नहीं पहुंचे और निर्धारित कथा वाचन भी नहीं हुआ। सुबह से ही पंडाल परिसर में मीडिया और पुलिस की मौजूदगी बढ़ गई थी। इस दौरान आयोजकों द्वारा लगातार घोषणा की जाती रही थी कि उत्तम स्वामी थोड़ी देर में कथा सुनाने आएंगे और इसके बाद दोपहर बाद यह सूचना दी गई कि स्वामी का स्वास्थ्य खराब हैं, इसलिए कथा वाचन एक दुसरे स्वामी द्वारा किया गया।

 

क्या आरोप हैं उत्तम स्वामी पर?

राजस्थान निवासी एक युवती ने कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म और दीर्घकालीन यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता का आरोप हैं कि आरोपी ने कई वर्षों तक अलग-अलग स्थानों पर उसका शोषण किया। इसके साथ उसका दावा हैं कि जब वह नाबालिग थी, उसी समय से यौन उत्पीड़न की शुरुआत हुई थी। धर्म और आस्था की आड़ में कई बार दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के अनुसार, शिकायत और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जानकारी मिलते ही उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।

IMG 20260213 WA0029

भक्तों में मतभेद!

कथा स्थल सहजपुर, भेड़ाघाट में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच इस मामले को लेकर मतभेद देखने को मिल रहें हैं। कुछ भक्त उत्तम स्वामी पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए स्वामी के समर्थन में नजर आए। वहीं अन्य लोगों का कहना है कि स्वामी को सामने आकर सार्वजनिक रूप से सफाई देनी चाहिए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कथावाचक आगामी दिनों में कथा वाचन जारी रखेंगे या नहीं। आयोजक भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र सहित जबलपुर में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

उत्तम स्वामी कौन हैं? 

यौन शोषण के गंभीर आरोपों का सामना करने वाले उत्तम स्‍वामी मूलरूप से महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं। अमरावती में जन्‍म के बाद ही इनकी रुच‍ि कथा वाचन में हो गई थी। वर्तमान में उत्तम स्वामी को ईश्वरानंद जी महाराज के नाम से भी जाना जाता है। उत्तम स्वामी एक प्रसिद्ध भारतीय कथावाचक और श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। उत्तम स्वामी का मुख्य कार्यक्षेत्र राजस्थान का बांसवाड़ा हैं जहां इनका विशाल आश्रम हैं जिसका विधिवत शुभारंभ 22 जुलाई 2013 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उदयपुर रोड स्थित रविंद्र ध्यान केंद्र के रूप में हुआ था जो इनके पहले आश्रम की शुरुआत थी। इस आश्रम का नाम उत्तम सेवा धाम आश्रम हैं यहां की हम बात करें तो यहां भी शिवरात्रि की तैयारियों पर असर पड़ा है। मुख्य आश्रम होने होने से यहां श्रृद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती हैं लेकिन शुक्रवार को यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। महाशिवरात्रि के विशेष पुजन अनुष्ठान की तैयारियां भी थमती नजर आ रही थी। टेंट लगाने के लिए सामान तो आ गया था लेकिन टेंट लगाने वाले नदारद थे, उत्तम स्वामी का इसके अलावा मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट में भी आश्रम हैं!