Uttrakhand Bus Accident: मुख्यमंत्री शिवराज उत्तराखंड में अभी 8:00 बजे पहुंच रहे हैं घटनास्थल

1956

Uttrakhand Bus Accident: मुख्यमंत्री शिवराज उत्तराखंड में अभी 8:00 बजे पहुंच रहे हैं घटनास्थल

 

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात देहरादून पहुंच गए। वहां उन्होंने उत्तरकाशी में हुई मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की दुर्घटना के संबंध में उत्तराखंड के अधिकारियों से चर्चा की। सीएम शिवराज अभी उत्तरकाशी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

शिवराज के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी भी घटनास्थल पर जाएंगे।

IMG 20220606 WA0003

मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा भी गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों ने उत्तराखंड के अधिकारियों से चर्चा की और चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। देहरादून के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने राहत और बचाव के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी ली है।                                                          IMG 20220606 WA0005

शिवराज रात में देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल रात 1:00 बजे पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की। घायलों के नाम है उदय सिंह,अमीरजा, राजकुमार और हीरा सिंह।

बता दे कि कल शाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई इस दुर्घटना में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 25 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं।