Vegetarian City : दुनिया का अकेला शहर जहां मांसाहार अपराध है, सभी शाकाहारी!

इस जैन तीर्थ स्थल की पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह फैसला किया गया!

874

Vegetarian City : दुनिया का अकेला शहर जहां मांसाहार अपराध है, सभी शाकाहारी!

Palitaana : यह दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया, जहां मांसाहारी भोजन की बिक्री और खाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताणा शहर ने एक तरह से यह फैसला करके इतिहास रच दिया।

इस ऐतिहासिक फैसले के पीछे जैन साधुओं का लगातार विरोध प्रदर्शन रहा है। 2014 में लगभग 200 जैन साधुओं ने शहर में मांसाहार की लगभग 250 दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर दी थी। पालीताणा शहर मुख्य रूप से जैन तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है और यह फैसला इसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए किया गया है। इसके अलावा, शहर में अब कई शाकाहारी रेस्टोरेंट खुल गए, जो स्वादिष्ट और विविध प्रकार का शाकाहारी भोजन परोसते हैं।

मांसाहार बेचा तो सजा का प्रावधान

सरकार ने जैन समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस प्रतिबंध को लागू किया है। अब पालीताणा में न सिर्फ मांस और अंडे की बिक्री बंद है, बल्कि जानवरों का कटना भी वर्जित है। जो लोग इस नियम को तोड़ते हैं, उन्हें दंड का प्रावधान है। शाकाहारियों के लिए यह एक बड़ी जीत है और उनकी धार्मिक मान्यताओं के सम्मान का प्रतीक है। साथ ही, यह शाकाहारी जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

फैसले की आलोचना भी हुई

इस फैसले की आलोचना करने वाले भी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह खानपान की आजादी में हस्तक्षेप है। कुछ का कहना है कि इससे शहर के पर्यटन पर असर पड़ सकता है। क्योंकि, कई पर्यटक मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं। लेकिन, शाकाहारियों के फैसले के सामने मांसाहारी कमजोर पड़ गए और अब ये शहर दुनिया का अकेला शहर है जहां मांसाहार अपराध है।