Very Sad: 9वीं में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, 14 साल की किशोरी की मौत

68

Very Sad: 9वीं में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, 14 साल की किशोरी की मौत

छतरपुर: जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 9वीं कक्षा में फेल होने से आहत एक 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जनकपुर निवासी छात्रा का हाल ही में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें वह तीन विषयों में असफल हो गई थी। रिजल्ट आने के बाद से ही वह काफी तनाव में थी और घर में गुमसुम रहने लगी थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को रिजल्ट आने के बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को छात्रा ने घर में ही फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई रामदास अहिरवार ने बताया कि उसकी बहन पढ़ाई को लेकर गंभीर थी और फेल होने के बाद से काफी परेशान थी। परिजन उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और परीक्षा परिणाम के तनाव को उजागर करती है।