आरएसएस पर असभ्य भाषा का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

358

आरएसएस पर असभ्य भाषा का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में सिविल लाइन थाना अंतर्गत शहर की बाबूलाल चतुर्वेदी स्टेडियम के पास से एक वीडियो सामने आया है। घटना बुधवार की सुबह की बताई जा रही है जिसमें एक व्यक्ति वीडियो बनाकर आरएसएस और संगठन को असभ्य भाषा में बात करते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

*●यह है मामला..* 

फरहान निजामी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। यह वीडियो बाबूलाल चतुर्वेदी स्टेडियम के पास का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम आईडी और फेसबुक पर वायरल किया गया।

वीडियो में उसने कहा कि देखो भैया यह आरएसएस की गैंग जा रही। हम यहां आए थे। शाखा चल रही थी। वह हमें देखकर भाग गई है। वीडियो में उसने असभ्य भाषा का उपयोग किया। उसने कहा कि वक्त आने दो नाम और निशान मिटा दिया जाएगा। मुझे यह समझ नहीं आता इन लोगों ने देश के लिए किया ही क्या है? ना ही इन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी।

*●पुलिस ने की कार्यवाई..* 

सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय सहायता BNS की धारा 2023, 296, 353(2) और सूचना औद्योगिकी संशोधन अधिनियम 67 (2000) के तहत मामला दर्ज किया है।

*●VHP का बयान..* 

विश्व हिंदू परिषद विभागीय मंत्री प्रखर भट्ट ने बताया कि स्टेडियम में संघ की श्री राम तरुण व्यवसाई शाखा लगती है। सुबह एक फरहान निजामी नाम का लड़का आया उसने स्वयं से भी संगठन के लोगों के साथ गाली-गलौज की उसने जान से मारने की धमकी दी, देशद्रोही बोला। व्यक्ति अवैध हथियार साथ में लिए हुए था। शाखा से विवाद और शहर का माहौल खराब किया। उसने शाखा में भी गाली गलौज की लेकिन संगठन के लोगों ने कुछ नहीं कहा हम लोगों ने थाने में शिकायत की है।

*●CSP बोले..* 

छतरपुर CSP अरुण कुमार सोनी ने बताया कि संगठन के विरोध अपमानजनक और अभद्र भाषा का वीडियो सामने आया है आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।