
VIDEO: भिलाई के कार शोरूम में महिला ने जीएम को मारा थप्पड़ और फेंकी स्याही
भिलाई ; छत्तीसगढ़ में भिलाई के मारुति सुजुकी एरिना शो रूम में जीएम अंकित आनंद महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ करता था और अश्लील मैसेज भेजता था। एक महिला कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत की। जब पुलिस उसे लेकर शो रूम पहुंची तो महिला कर्मचारी ने उस के मुंह पर स्याही फेंकी और पुलिस की मौजूदगी में ही कुटाई कर दी।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेहरू नगर स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला कर्मचारियों ने शोरूम के जीएम (जनरल मैनेजर) अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए. आरोपों से नाराज एक महिला कर्मचारी ने शोरूम के भीतर ही GM पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ लात मारते हुए अपना विरोध जताया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो महिला जीएम को थप्पड़ मारते हुए भी दिख रही है. इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी, जिसने बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कई बार जीएम को थप्पड़ मार दिया.
भिलाई नगर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुनवानी स्थित चौहान ऑटोमोबाइल्स में GM पद पर कार्यरत अंकित आनंद के खिलाफ महिला कर्मचारी अमृता सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी लगातार अभद्र मैसेज भेजता था और महिला के साथ छेड़छाड़ करता था.





