विनोद जाखड़ NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त,सचिन पायलट समर्थक को यह पद देने के क्या है सियासी मायने

61

विनोद जाखड़ NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त,सचिन पायलट समर्थक को यह पद देने के क्या है सियासी मायने

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राजस्थान के विनोद जाखड़ को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है.
जाखड़ अभी NSUI के प्रदेशाध्यक्ष हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जाखड़ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जाखड़ वरूण चौधरी का स्थान लेंगे, जो अब तक संगठन के अध्यक्ष थे।
विनोद जाखड़ की गिनती युवा दलित नेताओं में की जाती है। जाखड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए खुद राहुल गांधी ने पिछले दिनों इंटरव्यू लिए थे। राजस्थान से निर्मल चौधरी भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल थे। जाखड़ की नियुक्ति को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

IMG 20260220 WA0050
विनोद जाखड़ को पिछले साल 30 सितंबर को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। जाखड़ को 17 दिन जेल में रहना पड़ा था। 17 अक्टूबर 2025 को जाखड़ को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जाखड़ ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध की अगुवाई की थी।

*सचिन पायलट समर्थक को NSUI अध्यक्ष बनाने के सियासी मायने*
सचिन पायलट के समर्थक विनोद जाखड़ को कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन का चीफ बनाने को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पायलट अपने समर्थक नेता को राष्ट्रीय स्तर पर पद दिलाने में कामयाब रहे हैं। इसे उनके समर्थकों के लिए भी मैसेज माना जा रहा है।

*दलित युवा नेता को प्रमोट कर बड़े वोट बैंक को मैसेज देने की भी सियासत*
राजस्थान में युवा दलित नेता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देने के पीछे कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले वर्ग को मैसेज से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके प्रदेश की राजनीति के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी मैसेज देने का प्रयास माना जा रहा है।

*अब राजस्थान NSUI के नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश*
विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब राजस्थान में NSUI प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नए नेता की नियुक्ति होगी। नए प्रदेशाध्यक्ष के चेहरों को लेकर कई नेता दावेदार हैं।