viral-video:नदी पार कररहे पिकअप वाहन के नीचे आया विशालकाय मगरमच्छ

510
viral-video

viral-video:नदी पार कररहे पिकअप वाहन के नीचे आया विशालकाय मगरमच्छ

यह घटना काहिल्स क्रॉसिंग नाम की जगह पर हुई, जो मगरमच्छों के लिए मशहूर है। यह इलाका हमेशा खतरे से भरा माना जाता है क्योंकि यहां अक्सर पानी में मगरमच्छ दिखते हैं। काकाडू नेशनल पार्क में आने वाले लोगों के लिए चेतावनी के रूप में पहले ही बता दिया जाता है कि यह स्थल जोखिमों से भरा हुआ है। असावधानी की वजह से यहां गंभीर चोटें आ सकती हैं या मौत भी हो सकती है। काहिल्स क्रॉसिंग को लेकर स्थानीय लोग कहते हैं कि यह इलाका बेहद खतरनाक है कि क्योंकि हर वक्त आसपास मगरमच्छ मौजूद रहते हैं। यह वीडियो 24 सेकंड का है और इसे @clowndownunder नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया हैकाकाडू नेशनल पार्क स्थित काहिल्स क्रॉसिंग मगरमच्छों की आबादी के लिए फेमस है। यहां प्रति किलोमीटर अनुमानित 5 से 9 मगरमच्छ पाए जाते हैं। यह क्षेत्र लोगों और मगरमच्छों के बीच खतरनाक टकराव के कारण कई बार सुर्खियों में रहा है। हाल ही में यहां 2 लोगों को तब बचाया गया था जब उनका वाहन क्रॉसिंग से बह गया था।

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे खतरनाक और विशालकाय मगरमच्छ पाए जाते हैं। यहां के काकाडू नेशनल पार्क में ऐसी घटना घटी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक पिकअप ट्रक नदी को पार कर रहा था। जिस वक्त पिकअप वाहन नदी को पार कर रहा होता है तभी पानी के नीचे एक भारी भरकम मगरमच्छ नजर आता है। इस घटना में मगरमच्छ के साथ क्या होता है यह तो आपको वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगा।

वीडियो में एक काले रंग का पिकअप ट्रक नदी के पार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान एक बड़ा मगरमच्छ गाड़ी के नीचे आ जाता है।  मगरमच्छ वाहन के नीचे फसा हुआ नजर आता है साथ ही उसका मुंह भी खुला हुआ दिखता है। कुछ गड़बड़ होने का एहसास होने पर चालक वाहन को थोड़े समय के लिए रोक देता है। इसी दौरान मगरमच्छ पीछे मुड़ते हुए नदी में चला जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो  @clowndownunder नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है।

Do you love your family?: एक पत्नी द्वारा अपने पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद लिखी गई अत्यंत भावुक और शिक्षाप्रद जानकारी !