Virat-Anushka Reached Mahakal : विराट कोहली और अनुष्का महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए!

गले में रुद्राक्ष, माथे पर त्रिपुंड लगाए विराट और साड़ी में अनुष्का दिखाई दी।

1379

Virat-Anushka Reached Mahakal : विराट कोहली और अनुष्का महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए!

 

Indore : ऑस्ट्रेलिया से तीसरे दिन टेस्ट मैच हारने के बाद बचे दो दिन खिलाड़ियों के लिए रेस्ट के रहे। इसका उपयोग करते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दर्शन के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों भस्मारती में शामिल हुए और गर्भगृह में जाकर पूजा भी की।

महाकाल ज्योतिर्लिंग की शरण में कुछ दिनों से वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रह चुके बल्लेबाज विराट कोहली एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और तड़के होने वाली भस्म आरती में भी शामिल हुए।

विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, यहां दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा तो अनुष्का ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला थी। साथ ही मस्तक पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए भगवान महाकाल का ध्यान लगाकर बैठे दिखाई दिए।

अनुष्का शर्मा भी साडी में नजर आईं। इस दौरान वे भी महाकाल भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दी।