Vivek Will Make a Film on Mahabharata : आमिर से पहले विवेक ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाएंगे! 

501

Vivek Will Make a Film on Mahabharata : आमिर से पहले विवेक ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाएंगे! 

 

यह फिल्म कन्नड़ उपन्यासकार एसएल भैरप्पा के उपन्यास ‘पर्व’ पर आधारित होगी!

 

Mumbai : ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने की चर्चा लंबे समय होती रही है। बॉलीवुड और साउथ में कई फिल्मकार इस विषय पर फील बनाने की कोशिश में हैं। लेकिन, विवेक अग्निहोत्री ने ‘पर्व’ नाम से ‘महाभारत’ पर फिल्म की घोषणा करके सबको चौंका दिया। आमिर खान भी लम्बे समय से ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। वे खुद कृष्ण की भूमिका निभाना चाहते हैं। इसलिए कि ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाना सपने के सच होने जैसा है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस घोषणा के साथ सबको चौंका दिया। उनकी अगली फिल्म ‘महाभारत’ पर होगी। इसके साथ ही बॉलीवुड में अब सबकी नजरें आमिर खान पर टिकी है। ‘महाभारत’ को आमिर खान अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते रहे हैं। वे कई सालों से यह फिल्म बनाना चाहते हैं। आमिर कह चुके हैं कि महाभारत को तीन भाग में बनाएंगे और उसमें खुद भगवान की कृष्ण की भूमिका निभाएंगे। लेकिन, विवेक अग्निहोत्री ने उनसे पहले ही ‘महाभारत’ पर अपनी फिल्म को तीन भाग में बनाने की घोषणा कर दी।

IMG 20231022 WA0030

विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म देश के सबसे प्रतिष्ठित उपान्यासकारों में शामिल एसएल भैरप्पा के चर्चित उपन्यास ‘पर्व’ पर आधारित होगी। भैरप्पा कन्नड़ भाषा में लिखते हैं और उन्हें पद्मश्री तथा पद्मभूषण जैसे सम्मान मिल चुके हैं। महाभारत काल की मिथकीय और सामाजिक स्थितों को मिलाकर रचा गया पर्व उनका सबसे लोकप्रिय उपन्यास है।

विवेक अग्निहोत्री ने बैंगलोर में इस फिल्म को बनाने की आधिकारिक घोषणा की। इस मौके पर भैरप्पा स्वयं मौजूद थे। इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी, अभिनेत्री पल्लवी जोशी कर रही हैं। उपन्यास को आधार बनाकर फिल्म को लिखने का काम प्रकाश बेलावाड़ी करेंगे। लेखक भैरप्पा की उम्र 92 साल है।

फिल्म का नाम होगा, पर्व.

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि भैरप्पा का यह उपन्यास उन्हें प्रेरित करता रहा है। यह साहित्य की उत्कृष्ट कृति है। विवेक के अनुसार वह इस उपन्यास को पूरी प्रामाणिकता के साथ पर्दे पर लाना चाहते थे। उन्होंने विश्वास जाहिर किया कि ‘पर्व’ भारतीय सिनेमा में एक ऐतिहासिक फिल्म के रूप में सामने आएगी और भारत के समृद्ध इतिहास का प्रमाण देगी।

विवेक अग्निहोत्री की इस घोषणा के साथ ही अब सवाल उठ रहे है कि क्या आमिर ही महाभारत में कृष्ण का रोल करेंगे। खबर यह है कि 1000 करोड़ के बजट के साथ ‘महाभारत’ बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यह देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। ‘पर्व’ के जल्द ही फ्लोर पर जाने की उम्मीद है और विवेक अग्निहोत्री जल्द ही इसकी स्टारकास्ट की घोषणा करेंगे।