वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान: कांग्रेस करवाएंगी 46 लाख हस्ताक्षर , 15 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

279

वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान: कांग्रेस करवाएंगी 46 लाख हस्ताक्षर , 15 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

 

भोपाल: वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस 46 लाख हस्ताक्षर करवाने के लिए जुट गई है। हर विधानसभा को हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिला अध्यक्षों ने हर विधानसभा में प्रभारी बना दिए हैं।

इस संबंध में हाल ही में प्रदेश कांग्रेस में समीक्षा बैठक की गई, यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा, हालांकि दिवाली आने के चलते इस अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अभियान के तहत हर विधानसभा में कांग्रेस को 20 हजार हस्ताक्षर करवाना है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर जाएंगे और वोट चोरी के संबंध में लोगों को बताएंगे। इसके बाद उनसे हस्ताक्षर करने का कहेंगे। कांग्रेस का लक्ष्य है कि प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में 46 लाख हस्ताक्षर कम से कम करवाएं जाएं। जिला अध्यक्ष हर विधानसभा के प्रभारी बना चुके हैं। सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठकें हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस ने भी इस संबंध में सभी को टारगेट बता दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। इस आरोप के तहत कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। पहले चरण में सभी जिलों में प्रदर्शन किए गए, अब हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।