WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Wall Collapsed Due to Rain : बारिश से महाकाल मंदिर के गेट की दीवार गिरी, 10 घायल!

Wall Collapsed Due to Rain

Wall Collapsed Due to Rain : बारिश से महाकाल मंदिर के गेट की दीवार गिरी, 10 घायल!

घायलों को अस्पताल पहुंचाया, बारिश के चलते बचाव काम मे परेशानी!

Ujjain : भारी बारिश से शुक्रवार शाम महाकाल मंदिर के गेट 4 के पास की एक दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दबने से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को मलबे से निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बारिश के चलते रेस्क्यू के काम मे परेशानी आ रही है।

WhatsApp Image 2024 09 27 at 19.26.37

उज्जैन में शुक्रवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर बाद से तेज पानी गिरा और शाम तक तेज बारिश होने लगी। इस कारण से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

Also Read: FIR for Spreading Obscenity : इंदौर में चाट-चौपाटी पर अश्लीलता फैलाने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज!

WhatsApp Image 2024 09 27 at 19.26.51

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बहुत तेज बारिश हो रही थी। कई लोग छाता लेकर गेट नंबर चार के पास खड़े थे। तभी अचानक दीवार गिर गई, जिससे दो महिला और एक बच्चा दीवार के नीचे दब गया था। दीवार गिरने के कारण और कितने श्रद्धालु घायल हुए इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली।