Warrant Against Secretary & ENC : हाई कोर्ट की अवहेलना पर PWD के प्रमुख सचिव और ENC के खिलाफ वारंट जारी!

जानिए, क्या मामला है जिसमें हाई कोर्ट ने इतनी सख्ती दिखाई!

445

Warrant Against Secretary & ENC : हाई कोर्ट की अवहेलना पर PWD के  प्रमुख सचिव और ENC के खिलाफ वारंट जारी!

Jabalpur : लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव और इंजीनियर इन चीफ (ENC) को हाई कोर्ट ने जमकर फटकार लगाई। हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर जमानती वारंट जारी किया। जस्टिस एके सिंह की बेंच ने दोनों को 17 फरवरी को हाजिर होने के निर्देश दिया।

पीडब्ल्यूडी (PWD) के प्रमुख सचिव और चीफ इंजीनियर के खिलाफ वारंट जारी किया है। कर्मचारी संघ के महामंत्री नंदलाल अहिरवार ने याचिका दायर की थी। याचिका में न्यूनतम वेतनमान के साथ महंगाई भत्ता देने की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने फरवरी 2023 को न्यूनतम वेतनमान देने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी इस नियम का पालन नहीं किया गया। हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर जमानती वारंट जारी किया है।