
VIDEOदेंखें : प्याज काटें और आंसू भी न टपके,इन मोहतरमा ने ढूंढ लिया है एकदम अचूक उपाय!
भारत को यूं ही ‘जुगाड़ का देश’ नहीं कहा जाता। यहां हर गली, हर घर में कोई न कोई जुगाड़ू जरूर मिलेगा, जो आम समस्याओं का अनोखा हल निकाल लेता है। ऐसे ही एक जुगाड़ी दिमाग की मिसाल बनी हैं हमारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भाभी, जिनका प्याज काटने का अनोखा स्टाइल आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाभी के इस अनोखे स्टाइल में प्याज काटने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाभी प्याज काटने के लिए रोजाना इस्तेमाल करने का एक ऐसा देसी नुस्खा बता रही हैं, जिससे आप कितनी भी प्याज काट लो आंखों में आंसू आ ही नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भाभी के इस प्याज काटने के तरीके ने लोगों हंसने पर मजबूर कर दिया है। मेरा दावा है कि आप भी ये वीडियो देखकर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।
सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्याज काटते वक्त आंसुओं से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला प्याज काटने के लिए बैठती है, लेकिन आंसुओं से बचने के लिए उसने एक अनोखा जुगाड़ लगाया। महिला ने सबसे पहले अपनी आंखों के पास चौड़ा सेलो टेप चिपका लिया। उसने इस टेप की मदद से अपनी आंखों को पूरी तरह से ढंक दिया, ताकि प्याज काटने के दौरान निकलने वाली गैस उसकी आंखों तक न पहुंचे। इसके बाद वह आराम से और बिना किसी परेशानी के प्याज काटने लगती है। महिला की यह तरकीब लोगों को इतनी दिलचस्प लगी कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिविटी की मिसाल बताया, तो कुछ इसे मजाकिया अंदाज में लिया। लेकिन सभी इस बात पर सहमत दिखे कि प्याज काटने के आंसुओं से बचने का यह जुगाड़ वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
प्याज़ काटने की ये तकनीक देश से बाहर नहीं जानी चाहिए.. 🤣🤣 pic.twitter.com/JxSsxlwskW
— BITTU SHARMA New… (@HinduHunDilse) May 17, 2025
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अनोखे अंदाज़ में प्याज काटती नजर आ रही है। वीडियो को सोशल साइट X (पहले ट्विटर) पर @HinduHunDilse नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा गया,’प्याज़ काटने की ये तकनीक देश से बाहर नहीं जानी चाहिए।’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में महिला अपनी आंखों को चौड़े सेलो टेप से ढंक कर प्याज काट रही है, ताकि आंखों में जलन न हो और आंसू न आएं। यह जुगाड़ देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। अब तक इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 1,000 लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट्स की भरमार है और हर कोई अपने-अपने अंदाज़ में प्रतिक्रिया दे रहा है।
- एक यूजर ने लिखा,’यह है डिजिटल इंडिया, जो तेजी से तरक्की कर रहा है। पहले ऐसी टेक्नोलॉजी नहीं थी, अब भारत में हर रोज़ कुछ नया हो रहा है।’
- दूसरे ने चुटकी ली ‘ऐसे लोग भारत में ही पैदा होते हैं।’
- तीसरे ने मजेदार सुझाव दिया, ‘पंखा चालू करके उसके नीचे बैठकर प्याज काटो, तो काटने वाले के अलावा सब रोएंगे।’
- एक और यूजर ने लिखा,’ये तकनीक नहीं, आंखें खराब करने का तरीका है। प्याज के रस से तो आंखें साफ होती हैं।’
- वहीं किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘अतुलनीय! नासा भी हैरान-परेशान है।’
- इस वीडियो ने साबित कर दिया कि भारत में जुगाड़ सिर्फ समाधान नहीं, बल्कि एक कला है, जो कभी-कभी सोशल मीडिया पर धूम मचा देती है!




