
पढ़ना जारी रखें
देखिए वीडियो
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टियाना हर्ट और उनके बॉयफ्रेंड ने इस जगह पर खाना खाने के अपने अनुभवों को साझा किया है. उन्होंने बताया कि वे फिर पैदल चलकर प्रसिद्ध कास्काटा दा सेपल्टुरा झरने तक पहुंचे. वहां मेज पर बैठने से पहले जोड़े को हार्नेस में बांध दिया गया, जो फॉल के किनारे पर एक जिपलाइन से जुड़ा था. एक बार जब वे पानी से सैकड़ों फीट ऊपर लटक गए, तो उन्होंने पनीर, सैंडविच और फलों से भरी अपनी पिकनिक टोकरी खोल दी और जमकर खाने का लुत्फ उठाया.
हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि यहां लोगों को सिर्फ 15 मिनट का अनुभव लेने के लिए भी 450 डॉलर यानी करीब 37 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं. ये जगह असल में खाना खाने के लिए नहीं बल्कि चारों तरफ का अद्भुत नजारा लेने के लिए है.
सुनिए एक युवा महिला को खुद से कितनी शिकायतें हैं ,खुद बयां कर रही है इस वीडियो में